अपना दल नेता की हत्या के बाद दो घंटे तक तमंचा लहराता रहा आरोपी, पुलिस से बोला-आगे बढ़े तो खुद को मार लूँगा गोली

सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर खास अचकवापुर में रविवार की सुबह अपना दल एस के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सर्वेश पटेल तमंचा लेकर करीब ढाई घंटे तक गांव में घूमता रहा। उसके दोनों हाथ में तमंचे थे। तमंचा लहराते हुए वह बोल रहा था कि अभी दो लोगों को और खोज रहा हूं। वह भी मिल जाएं तो उनकी भी हत्या कर दूं। वह काफी देर तक उनको खोजता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस भी उसे पकड़ने में सहम गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी उसने चेतावनी दी कि अगर पकड़ने की कोशिश कि तो खुद को गोली मार लूंगा।

इसके बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। काफी देर की मशक्क्त के बाद पुलिस उसे पकड़ सकी।  हत्या करने के बाद आरोपी सर्वेश उर्फ संजय जब अपनी मां के पास जाकर इंद्रजीत पटेल उर्फ मोनू की हत्या की बात बताई तो उसकी मां सन्न रह गई। गुस्से में आकर उसने डंडा लेकर सर्वेश को दौड़ा लिया। सर्वेश दोनों हाथ में तमंचा लेकर गांव में टहल रहा था। वह तेज तेज बोल रहा था कि इंद्रजीत पटेल के अलावा दो लोगों को और अभी खोज रहा हूं, अगर वह भी मिल जाएं तो उनकी भी हत्या कर दूंगा। हालांकि इसके बाद दोनों सतर्क हो गए और सामने नहीं आए।

सर्वेश कुमार उर्फ संजय करीब ढाई घंटे तक दोनों हाथ में तमंचे को लहराता रहा….

घटना की सूचना पर पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हत्यारोपी सर्वेश को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की तो आरोपी ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उसको पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह खुद को गोली मार लेगा। उसने तमंचे की नली अपनी कनपटी पर सटा रखी थी। दूसरे हाथ से भी तमंचा लहरा रहा था। यह देख पुलिस फोर्स की सांस अटकी रही। पुलिस ने किसी तरह से हत्यारोपी को सुरक्षित गिरफ्तार किया। इसको लेकर पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों और पुलिस के बीच में तकरीबन आधा घंटे तक नोकझोंक होती रही और ग्रामीण हत्यारोपी को सौंपने की मांग करते रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000