सैलून की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पॉश कॉलोनी में चल रहा था गंदा खेल

मेरठ। मेरठ के सिविल लाइंस थाना इलाके के पॉश इलाके में हेयर सैलून की आड़ में अवैध तरीके से मसाज पार्लर चल रहा था। स्थानीय लोगों ने पहले पुलिस को सूचना दी और फिर एकजुट होकर अंदर घुस कर छापा मारा। मौके से संदिग्ध हालत में कई युवक युवतियों को पकड़ा गया। हैरानी की बात यह है कि, कुछ दिन पहले ही संदिग्ध गतिविधियों के संचालन के आरोप में इसे बंद किया गया था।

सोमवार को स्थानीय पार्षद उत्तम सैनी के साथ कुछ लोग इकट्ठा हुए और एक सैलून में घुस गये। इसी बीच वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को भी वहां बुला लिया। जिसके बाद मौके से कुछ युवक और युवतियां भाग खडे हुए। भाजपा नेता के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर चल रहे सैलून में अवैध रूप से मसाज पार्लर चलने की बात सामने आई है। मौके पर सीओ के साथ पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। स्थानीय पार्षद और लोगों का आरोप है कि मसाज पार्लर के नाम पर गंदा काम किया जाते हैं।

बता दें कि, स्थानीय लोगों ने एक युवक को पहले कस्टमर बनाकर अंदर भेजा और जब वह अंदर पहुंचा तो वहां 800 रुपए की डिमांड उससे अनैतिक काम करने के लिए डिमांड की गई। उस युवक ने जब यह मैसेज बाहर तक अपने मोबाईल से पहुंचाया तो स्थानीय पार्षद और जनता भी अंदर घुस गई। पार्लर के अंदर युवक-युवती मिले। पुलिस ने मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है।

सीओ सिविल लाइन ने बताया कि, यहां गलत तरीके से एक मसाज पार्लर चल रहा है ऐसी सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी ,पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। इस बीच में एक एक करके मसाज पार्लर में काम करने वाली सभी लड़कियां मौके से फरार हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिर एक बार पार्लर को सील करने की कार्रवाई शुरु कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000