स्टेयरिंग फेल होने पर झोपड़ी में घुसी बस, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। उन्नाव जा रही एक प्राइवेट बस की स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में घुस गई,जिससे झोपड़ी के अंदर बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक बस हरदोई से उन्नाव की तरफ जा रही थी। माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव के करीब बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर एक झोपड़ीनुमा कच्चे मकान के अंदर घुस गई,एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतको में नहक्की पुत्री अलाउद्दीन,आयशा पत्नी उस्मान,सुफियान पुत्र सफी मोहम्मद, मोमिना पत्नी अली रजा की मौके पर मौत हो गई और 5 लोग मौके पर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएससी पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना जैसे उच्च अधिकारियों को मिली तो मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सहित आला अधिकारी पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली और घायलों को देखने सीएससी पहुंचकर उनका हालचाल लिया।

बता दें कि कुछ महीने पहले इसी रोड पर एक ट्रक पलटने से गांव किनारे झोपड़ी में रह रहे आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिला प्रशासन उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका। नतीजा यह रहा की आठ मौतों के बाद दोबारा 4 लोगों की जान चली गई। फिलहाल जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह,पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी स्थानीय निवासियों से घटना के बारे जानकारी हासिल कर जल्द उचित व्यवस्थाओं की बात कही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000