सपा नेता आजम खान के रिजॉर्ट पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, खाद के गड्ढों पर था कब्जा करने का आरोप

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आजम खान के निजी हमसफर रिजॉर्ट परिसर में खाद के गड्ढे की 0.038 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए आज प्रशासन का बुलडोजर चला है। एसडीएम सदर मोनिका सिंह और सीईओ सिटी रवि खोखर की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम में बुलडोजरों के साथ हमसफर रिजॉर्ट पहुंची और बाहरी दीवार तोड़ने के बाद परिसर में बना एक भवन भी तोड़ा गया। इसके अतिरिक्त हमसफर रिजॉर्ट की बाउंड्री के अंतर्गत ओवरहेड वॉटर टैंक को लेकर भी कार्रवाई की गई।

सपा नेता आजम खान का पसियापुरा शुमाली स्थित हमसफर रिसोर्ट है। इस मामले में सदर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत के बाद जिला प्रशासन की तरफ से ही तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया गया था,जिसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हैक्टेयर जमीन है,जिसकी गाटा संख्या 164 है। तहसीलदार कोर्ट ने जमीन से अवैध कब्जे खाली कराने के साथ ही क्षतिपूर्ति भी वसूलने के आदेश दिए,लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी।

दो दिन पहले विधायक आकाश सक्सेना ने एसडीएम मोनिका सिंह को पत्र भेज कर कारवाई की मांग की थी।माना जा रहा है कि भाजपा नेता और विधायक आकाश सक्सेना के चेताने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि तहसील सदर का एक गांव है पसियापुर,जिसका गाटा संख्य 164 जिसका रकबा 0.0380 हेक्टेयर है और इसकी जो नोइयत थी वह खाद के गड्ढे हैं। हमसफर रिजॉर्ट का कुछ कब्जा था।बाउंड्री वॉल बनी हुई थी उसी में एक जल परियोजना भी बनी हुई थी।उसी को आज कब्जा मुक्त कराया गया है।

डीएम ने बताया कि यह धारा 67 जो तहसीलदार का कोर्ट होता है।उसमें बेदखली का एक वाद दायर था ऑर्डर हुआ था, जिसका 22 फरवरी 2021 को अनुपालन कराया। 2022 में इनके द्वारा कब्जे को माना गया था।क्षतिपूर्ति जो धनराशि होती है उसके रूप पर 5 लाख रुपए इन्होंने जमा भी कराए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000