पिस्टल अनलॉक करते ही इंस्पेक्टर से चली गोली, दरोगा के पेट को चीरती हुई सिपाही के सिर से हुई आर-पार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गोकशी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। इस दौरान पिस्टल अनलॉक कर रहे दरोगा से अचानक गोली चल गई। दरोगा राजीव कुमार के पेट को चीरती हुई गोली सिपाही याकुब के सिर पर जा लगी। गोली उसके भी सिर से आर-पार हो गई। सिपाही की इस कारण मौत हो गई। घटना गभाना थानाक्षेत्र के सुमेरपुर कलुआ इलाके की है। एसएसपी संजीव सुमन ने घटना पर दुख जताया है।

8 जुलाई की रात को गभाना इलाके में गोकशी की घटना हुई थी, जिनके आरोपियों को पुलिस लगातार ढूंढ रही थी। मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि गोकश बुलन्दशहर के रहने वाले हैं और थाना गभाना क्षेत्र में गोकशी कर सकते हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी। जब पुलिस टीम दबिश के लिए जा रही थी, इसी दौरान पिस्टल लोड करने को कहा गया।

सिपाही के सिर पर लगी गोली

दरोगा मजहर हसन की पिस्टल लॉक हो गई। कई बार प्रयास करने के बाद भी वह पिस्टल को अनलॉक नहीं कर पा रहे थे। टीम में दूसरे दरोगा राजीव कुमार को पिस्टल ठीक करने के लिए दी गई। दरोगा राजीव कुमार पिस्टल ठीक कर रहे थे कि अचानक उससे गोली चल गई। गोली, राजीव के पेट को चीरते हुए एसओजी के सिपाही को जा लगी। सिपाही याकुब के सिर पर गोली लगी थी। इस कारण वह घायल होकर वहीं गिर गया। आनन-फानन में सिपाही को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इसी तरह की लापरवाही कुछ महीने पहले भी सामने आई थी। दरोगा की पिस्टल से अचानक से गोली चल गई, जो कि सीधे एक बुजुर्ग महिला को जा लगी। इस कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उस मामले में दरोगा और मुंशी को जेल में जाना पड़ा था। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या क्या पुलिस की पिस्टल ऐसी हैं जो अपने आप चल जाती हैं? या उनकी ठीक से मरम्मत नहीं की जाती, जिस कारण ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं। एसएसपी ने फिलहाल गभाना घटना में कहा है कि इसकी जांच करवाई जाएगी। क्या सच में यह हादसा ही है या कुछ और।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000