महिला ने बच्चे को बेरहमी से पीटा, बेटे की छाती पर बैठी, सिर जमीन पर पटका, बच्चा मांगता रहा पानी, मां करती रही पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा में बेरहम मां का बच्चे की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान जाएगा, कि आखिर मां भी अपने बच्चे को इतनी बेहरमी से पीट सकती है। मां तो कई बार गलतियों को नजरअंदाज करके बच्चों को बचाती नजर आती है। मगर इस वीडियो में तो मां अपने 12 साल के बच्चे इतना पीट रही है कि वीडियो देखने वाले हर शख्स के मन से यही निकलेगा कि अरे ये सचमुच उस बच्चे की मां है? बच्चे पर बेरहम बनी मां का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने वीडियो को शेयर करके मां के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मां के पास पूछताछ करने के लिए पहुंची। आखिर मां बच्चे ने अपने बच्चे को इतनी बेहरमी से क्यों पीटा?

जाने क्या है पूरा मामला?

दो मिनट के इस वायरल वीडियो में एक महिला अपने 12 साल के एक बच्चे को बुरी तरह पीटती दिखाई देती है। महिला न सिर्फ उसे बुरी तरह मारती है बल्कि उसकी छाती पर बैठकर उसके सिर को जमीन पटकती भी दिखाई दे रही है वीडियो में मां की मार से बेहाल बच्चा बार-बार पानी मांगता है, लेकिन महिला पानी देने की बजाए, उसे और पीटने लगती है।

वीडियो बनवाने पर रहता है ध्यान

बच्चे को पीटते समय मां का ध्यान वीडियो बनवाने में लगा हुआ था। महिला ने शख्स से पूछा कि वीडियो बन रहा है या नहीं? बाद में वीडियो झबरेड़ा का होने के साथ लिखा गया है कि महिला कपड़े की दुकान पर काम करती है। उसका नाम पता भी वीडियो के साथ दिया गया है। झबरेड़ा पुलिस जब महिला के पास जांच के लिए पहुंची तो वीडियो की जो सच्चाई आई उसे देखकर वह भी दंग रह गई।

पति नहीं दे रहा खर्च इसलिए करना पड़ रहा ऐसा

झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि जांच के लिए महिला के घर गए तो पता चला कि महिला का मायका झबरेड़ा में है और उसकी शादी देवबंद के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई थी। अब दोनों अलग-अलग रहते हैं। पुलिस ने महिला से जब इस मारपीट के बारे में पूछा तो पता चला कि महिला अपने तीन बच्चों के साथ झबरेड़ा में रहती है और अपने पति से बच्चों के खर्च के लिए पैसे चाहती थी जो कि वह नहीं दे रहा था। बच्चों के खर्च के लिए मां ने बच्चे को पीटते हुए वीडियो पति को भेज दी। पति ने महिला को फंसाने के लिए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके वायरल कर दिया।

महिला को काउंसलिंग की जरूरत

पुलिस के मुताबिक, इस मामले को चाइल्ड वेलफेयर की निगरानी में रखा जाएगा, इसलिए इसे चाइल्ड वेलफेयर को भेजा दिया गया है। वहीं महिला के द्वारा बच्चे को इस तरह पीटने के कारण पुलिस ने कहा कि महिला को काउंसलिंग की जरूरत है। वो आगे इस तरह का कोई काम फिर से न करे इसके लिए उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000