प्रेमिका ने पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी की करवाई हत्या, शव को सहेली के घर दफनाया

प्रतापगढ़ फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा के रहने वाले विनोद की पत्नी पुष्पा काफी अर्से से हरियाणा के गुरुग्राम के सतर कस्बे में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती है। जहां उसकी दोस्ती बिहार प्रांत के मुनियारी डेम के रहने वाले शिवनाथ (40) से गई। बाद में दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। अब पुष्पा उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। करीब एक माह पहले पुष्पा कंपनी से छुट्टी लेकर घर चली आई। कुछ दिनों बाद शिवनाथ भी सुवंसा आ गया। पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर रुकवाया। पुष्पा ने पति विनोद, सहेली पूनम व उसके पति चिंतामणि की मदद से बांका से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को पूनम के घर के पीछे दफना दिया। घटना को अंजाम देने के दूसरे दिन पुष्पा फिर गुरुग्राम नौकरी करने चली गई।

इस बीच शिवनाथ के न मिलने पर परिजन खोजबीन करने लगे। एक सप्ताह पहले सतर थाने की पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे वह टूट गई। दो दिन पहले थाने के एएसआई राकेश पुलिस फोर्स के साथ पुष्पा को लेकर फतनपुर पहुंचे। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद शनिवार को एसडीएम रानीगंज व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पूनम के घर दफनाए गए शिवनाथ का शव निकालने के लिए खोदाई कराई गई। दुर्गंध के चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा था। पुलिस ने पूनम के घर से ही हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया। फतनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना में शामिल पूनम व चिंतामणि फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

रुपये व जेवरात भी पुष्पा के ले आने की भी रही चर्चा…

प्रेमी की हत्या करने वाली पुष्पा के बारे में आसपास के लोग यह चर्चा भी करते रहे कि वह प्रेमी शिवनाथ को फंसाकर रुपये व जेवरात भी अपने घर उठा लाई थी। मृतक का भाई पुलिस के साथ आया था, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मुंबई में पानी की मारामारी! टैंकर ऑपरेटर्स हड़ताल पर, BMC ने ले लिया ये बड़ा फैसला     |     पति कर रहा तीसरी शादी, घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी; गोद में लिए है डेढ़ साल की मासूम     |     बीड़ी पीने की ऐसी तलब, माचिस नहीं देने पर बना हैवान, सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की कर दी हत्या     |     लोकबंधु अस्पताल के सेकेंड फ्लाेर में लगी आग : वार्ड से जान बचाकर बाहर निकले मरीज और तीमारदार     |     13 दूल्हे लूटने वाली तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, नशीली खीर खिलाकर करती कंगाल     |     13 शादियां, लाखों की ठगी, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़, 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार     |     बाइक सवार बदमाशों ने मैरिज होम संचालक को मारी गोली     |     खाटूश्याम जा रहे कार-ट्रेलर से टकराई इंजीनियर, बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों की हुई मौत     |     गुजरात के व्यापारी की बिहार में हत्या; बदमाशों ने पटना एयरपोर्ट से किया अगवा, 2 दिनों तक मारपीट के बाद हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव     |     प्रयागराज में दलित युवक की हत्या पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजा देने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000