फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर पुलिस विभाग में हुआ भर्ती, जांच के बाद मुकदमा दर्ज होते ही आरक्षी हुआ फरार

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पुलिसकर्मी ने फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है। अब जब जांच पड़ताल होने के बाद यह बात सामने आई है कि उसने जन्मतिथि बदलकर और फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने नौकरी प्राप्त की थी। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। फर्जी डॉक्यूमेंट पर नौकरी पाने वाला पुलिसकर्मी हाथरस जिले के मुरसान थाने में तैनात है, लेकिन जब इस पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया तो वह ड्यूटी से गायब हो गया।

साल 2018 में सीधी भर्ती के तहत जितेंद्र मलिक पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी छायंसा थाना जरचा जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में भर्ती हुआ था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को यह शिकायत मिली कि उसने जन्म तिथि में फेरबदल कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी पाई है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि उसने शैक्षिक दस्तावेजों में अलग-अलग जन्म तिथि दर्शाकर सरकार के साथ धोखाधड़ी कर पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने भी जांच पड़ताल की थी और आरोपों की पुष्टि हुई थी।

केस दर्ज होने के बाद पुलिसकर्मी फरार

फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर यूपी पुलिस में नौकरी पाने वाले सिपाही के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस समय पुलिसकर्मी की मुरसान थाने में तैनाती है, लेकिन जब से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है वो थाने से गायब हो गया है। अब हाथरस पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000