अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल

बिजनौर जिले में सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव आसफाबाद चमन के पाल कांवड़ियों की बाइक और स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें साथी कांवड़ियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। दो कांवड़िये शिवम (26) और अखिलेश (25) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी पूर्वी और सीओ ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और घायलों का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार, बरेली के पनबढ़िया गांव शेरगढ़ का रहने वाला 24 लोगों का जत्था हरिद्वार से कावंड़ लाने के लिए जा रहा था।

जिनमें शिवम गंगवार (25) पुत्र नरेन्द्र पाल और अखिलेश (26) पुत्र ओमप्रकाश बाइक से थे, उत्कृष्ट पुत्र अहिवरण और रामबहादूर पुत्र सोमपाल स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही यह लोग रात में दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव आसफाबाद चमन के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। चारों गम्भीर रूप से घायल हो गए। साथी कांवड़ियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने शिवम और अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों कांवड़ियों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल और सीओ अंजनी कुमार, कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह सीएचसी पहुंचे। अधिकारियों ने घायल कांवड़ियों का हालचाल जाना। इस संबंध में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कांवड़ियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000