टैस्ट ड्राइव पर शोरूम के कर्मचारी को बर्गर लाने भेजा और मियां-बीवी कार लेकर हुए फुर्र  

गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में “बंटीऔर बबली” का नया कारनामा सामने आया है। टैस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से कार लेकर निकले एक दंपत्ति लांग ड्राइव पर निकल गए। कार में बैठे शोरूम के कर्मचारी को उन्होंने रास्ते में उतारकर बर्गर लेने भेज दिया था। जैसे ही कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने गियर डाला कर्मचारी शोर मचाते हुए पीछे दौड़ा लेकिन ब्रेजा कार फर्राटे भरती हुई उसकी आंखों से ओझल हो गई। परेशान कर्मचारी ने मौके से ही शोरूम मालिक को सूचना दी। उसके बाद थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस “बंटी और बबली” को तलाश कर कार बरामद करने के प्रयास में जुट गई है।

ऐसे हुए कार लेकर चंपत…

लोनी बार्डर थानाक्षेत्र के बंथला में बागपत निवासी संजय तोमर का पुरानी कारों का शोरूम है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक कपल ने शोरूम पहुंचकर कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। दोनों आपस में पति -पत्नी की तरह व्यवहार कर रहे थे। कई कारें देखने के बाद उन्होंने ब्रेजा कार को पसंद किया। करीब साढ़े पांच लाख की इस कार की उन्होंने टैस्ट ड्राइव लेने की बात कही। संजय तोमर ने बताया कि कर्मचारी संजीव को टैस्ट ड्राइव के लिए दंपत्ति के साथ भेज दिया गया। महिला ने रास्ते में बर्गर खाने की इच्छा जाहिर की। बर्गर के ठेले के पास ही गाडी रूक गई। दंपत्ति ने कार में बैठे कर्मचारी की ओर सौ का नोट बढ़ाते हुए बर्गर लाने की बात कही। संजीव उतरकर बर्गर लेने चल दिया। संजीव के उतरते ही दंपति कार लेकर फुर्र हो गए।

मुकदमा दर्ज कर बंटी-बबली की तलाश…

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ओम मोटर्स के मालिक संजय तोमर की ओर से तहरीर दी गई थी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शातिर दंपत्ति की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी दंपत्ति की पहचान करने के प्रयास कर रही है। पीड़ित ने टैस्ट ड्राईव के बहाने सिरौली गांव की ओर कार लेकर भागने का आरोप दंपत्ति पर लगाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000