विदेश में लगी जॉब का ऑफर ठुकराकर, UPSC की तैयारी में लगे युवक ने ज़हर खाकर दी जान

कानपुर के रावतपुर में UPSC की तैयारी कर रहे एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक पिछले करीब डेढ़ साल से रावतपुर के एक हॉस्टल में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। उसने प्री और मेंस परीक्षा को भी क्लियर कर लिया था, लेकिन जब उसका नाम फाइनल लिस्ट में नहीं आया तो काफी परेशान हो गया था। इसी वजह से युवक के जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रावतपुर थाना क्षेत्र में UPSC की तैयारी कर रहे एक युवक ने फाइनल लिस्ट में नाम न आने के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके साथी आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक के साथियों ने बताया कि तुलसी विहार स्थित प्रिंस बॉयज हॉस्टल में कासगंज के भुजपुरा थाना क्षेत्र के सिढ़पुरा निवासी कुलदीप सोलंकी (29) ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

डेढ़ साल से कानपुर में रहकर कर रहा था तैयारी

इस बात की जानकारी जैसे ही उन लोगों को मिली वह उसे पास के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के छोटे भाई संदीप सोलंकी ने बताया कि उनके पिता विजय पाल सिंह की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मां विमला देवी घर पर हैं। संदीप ने भाई कुलदीप को लेकर कहा कि डेढ़ साल से कुलदीप रावतपुर में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। उसने प्री और मेंस निकाल लिया भी लिया था, लेकिन जब फाइनल लिस्ट आई तो उसमें उसका नाम नहीं था, जिसके चलते वह काफी डिप्रेस हो गया था।

फाइनल लिस्ट में नाम ने आने से तनाव में था युवक

फाइनल लिस्ट आने के बाद वह बेहद तनाव में रहने लगा था। वह परिवार वालों से भी कम बात करता था, जबकि बीच में परिवार से हुई मुलाकात के बाद परिवार वालों ने उसे यह कहकर कई बार समझाया था कि अगली बार में वह जरूर पास कर लेगा। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि कुलदीप को लखनऊ से 2017 में बीटेक कंप्लीट करने के बाद 25 लाख रुपए की जाॅब मिली थी, लेकिन उसको छोड़ दिया था।

जहर खाकर दी कुलदीप ने जान

इसके बाद उसे विदेश से भी कई नौकरियां के ऑफर आए, लेकिन उसने सभी नौकरियां को छोड़कर UPSC की तैयारी करने का मन परिवार वालों को बताया और परिवार वालों ने भी हां कर दी थी, लेकिन हताश-निराश कुलदीप ने अब जहर खाकर जान दे दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000