विजलेंस टीम ने दरोगा को किया गिरफ्तार अपराधउत्तरप्रदेशलखनऊ मुकदमे से नाम हटाने के लिए दरोगा जी मांग रहे थे 30 हज़ार की घूस, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 4, 2024 627 लखनऊ। पुलिस में तैनात एक दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है दरोगा घूस ले रहे थे, इसी बीच विजिलेंस की टीम पहुंच गई और दरोगा को रंगे हाथों घूस लेते धर दबोचा। दरोगा माल थाने में तैनात बताये जा रहे हैं। दरअसल, विजिलेंस के हत्थे चढ़े दरोगा अमीन खान की माल थाने में तैनाती है। दरोगा अमीन खान दहेज उत्पीड़न के एक मामले की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान दर्ज मुकदमें में से एक नाम निकालने की एवज में उन्हें आरोपित परिवार से 30 हजार रुपयों की मांग कर डाली। मांग न पूरी होने पर जेल भेजन की धमकी दे रहे थे। बताया जा रहा है आरोपित परिवार के एक सदस्य ने इस बात की सूचना विजिलेंस को दे दी और जब वह पैसे देने पहुंचा, तभी बिजिलेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और दरोगा को रंगे हाथ दबोच लिया। समाचार 627 Share