पार्षद के चचेरे भाई की घर में घुसकर की गई हत्या, शव के पास मिला खून से लथपथ सरिया

प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पार्षद के चचेरे भाई शिव प्रसाद यादव( 24) की रविवार शाम हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर के भीतर पड़ा मिला। छत पर खून से सना सरिया बरामद हुआ है और आशंका है कि इसी से वारकर उसकी हत्या की गई। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इनकार किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

शिव प्रसाद फाफामऊ के ही मोरहूं गांव का रहने वाला था। उसके पिता सरजू प्रसाद यादव का कई साल पहले निधन हो चुका है। उसका चचेरा भाई सुरेंद्र यादव मौजूदा पार्षद है। शिव प्रसाद की मौसी का मकान करीब 2 किलोमीटर दूर गद्दोपुर में गंगा गुरुकुलम स्कूल के पास है। शिव प्रसाद यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। रविवार शाम 7:00 बजे से ही उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। रात 9:30 बजे के करीब बड़े भाई राजकुमार ने एक बार फिर कॉल की लेकिन बात नहीं हो सकी ।

वह मकान में पहुंचा तो शिव प्रसाद कमरे के भीतर मृत पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर जख्म के निशान थे।जानकारी पर परिवार के अन्य लोग व आसपास के लोग एकत्र हो गए और फिर फाफामऊ थाने की पुलिस भी आ गई। कुछ देर बाद डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती भी मौके पर आ गए। जांच पड़ताल के दौरान घर की छत पर खून से सना सरिया बरामद हुआ। आशंका है कि इसी से वारकर शिव प्रसाद की हत्या की गई। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

कई साल पहले चचेरे भाई की भी हुई थी हत्या

पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचे परिजनों से बातचीत की लेकिन उन्होंने किसी रंजिश की बात से इनकार कर दिया। बताया कि शिव प्रसाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और हाल ही में उसने सीआरपीएफ समेत कुछ अन्य भर्ती परीक्षाएं भी दी थीं। परिजनों ने ही बताया कि कई साल पहले उसके चचेरे भाई रामबली यादव की हत्या कर दी गई थी जो मौजूदा पार्षद सुरेंद्र यादव के सगे भाई थे।

अलमारी में मिला तमंचा व तीन कारतूस

एक खास बात यह रही कि घर की तलाशी के दौरान मृतक के कमरे की अलमारी में तमंचा व तीन कारतूस मिले। असलहा व कारतूस कहां से आया,इस बारे में घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी से कोई रंजिश की बात से इनकार किया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000