यूपी में अवैध बस संचालन पर लगेगी लगाम; सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार अब एक्शन मूड में, होगी सख्त कार्रवाई

बलिया। प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए सरकार अब कार्रवाई के मूड में है। लगातार बरती जा रही सख्ती के बावजूद पूर्वांचल के जिलों में 2268 यात्री बसों का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। वह परिवहन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर काल बनकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। अकेले बलिया में इस तरह की 214 बसें संचालित हो रही हैं।

अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र…

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह ने 23 जुलाई को अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। धीरे-धीरे एक पखवारे से अधिक का समय बीत गया, लेकिन उनके निर्देश का अनुपालन नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही स्कूल बसों के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया था। चेतावनी के साथ बसों के अभिलेखों को ठीक करने को कहा गया था।

वाराणसी और जौनपुर में सर्वाधिक अवैध रूप से संचालन…

मुख्य सचिव के भेजे गए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पूर्वांचल के 10 जिलों में 7735 यात्री बसें पंजीकृत हैं। इनमें 2268 बसें अवैध रूप से चलाई जा रही हैं। अवैध रूप से सर्वाधिक बसों का संचालन वाराणसी और जौनपुर में किया जा रहा है।

अवैध स्कूली बसों पर भी होगी कार्रवाई…

पूर्वांचल के जिलों में पंजीकृत स्कूली वाहनों की संख्या 10 हजार 932 है। इनमें सात हजार 278 वाहन वैध रूप से चल रहे हैं जबकि दो हजार 855 वाहन अनधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। स्कूली बसों के लिए सहायक संभागीय अधिकारी अरुण कुमार की ओर से नोटिस जारी कर अभिलेखों को ठीक कराने को कहा गया है। इसके लिए चार जुलाई को विशेष शिविर का भी आयोजन किया गया था। शासन के निर्देश स्कूली बस संचालकों को जागरूक किया जा रहा है।

पूर्वांचल में जिलों की स्थिति…

जिला  पंजीकृत बस  वैध  अवैध
बलिया 618 404 214
गाजीपुर 533 287 246
जौनपुर 985 582 403
सोनभद्र 582 402 180
वाराणसी 3114 2427 687
चंदौली 263 184 79
मीरजापुर 345 234 111
मऊ 292 214 78
आजमगढ़ 783 590 193
भदोही 218 141 77

 

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर सहायक संभगाीय परिवहन अधिकारी को मुख्य सचिव के निर्देश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। किसी दशा में अवैध रूप से बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही माल वाहकों पर भी यात्रा कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000