नवजात को अगवा करने वाले वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, 5 सदस्य गिरफ्तार, चार महिलाएं शामिल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसने 4 माह के एक नवजात को अगवा किया था। पुलिस ने गिरोह की चार महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने 5 अगस्त को 4 माह के नवजात का अपहरण कर लिया था। 6 अगस्त को विक्की प्रजापति ने थाना में शिकायत दी थी कि 5 अगस्त को दोपहर करीब 12.30 बजे उसकी पत्नी अपने चार माह के नवजात बेटे को अपनी दोस्त कविता के साथ महरौली अंडरपास से ऑटो से जिला एमएमजी अस्पताल इलाज कराने लाई थी। उस ऑटो में पहले से एक महिला बैठी थी। कविता ने ऑटो में बैठी महिला को बच्चा दिलवा दिया और विक्की की पत्नी शायना उर्फ सृष्टि को पर्ची बनवाने के बहाने काउंटर पर लेकर गई। जैसे ही वो वापस आई तो देखा कि उसका बच्चा, महिला, ऑटो चालक सभी फरार हैं।

इस मामले में पुलिस ने टीमों का गठन किया। जांच के दौरान 6 अगस्त को ही बच्चे को 10 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया। बच्चे को उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में लोकेश अरोड़ा, उसकी पत्नी कविता अरोड़ा के अलावा सुलेखा देवी, फूल बाई और कविता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इस घटना में फरार अभियुक्त लतीफ, फूलबाई का प्रेमी है। फूलबाई के पास ही रहने वाली सृष्टि को 4 माह पूर्व बच्चा पैदा हुआ था। उसी समय से लतीफ और फूलबाई की नजर बच्चे का अपहरण कर बेचने की थी। इसी योजना के क्रम में फूलबाई ने अपनी बेटी कविता को सृष्टि के साथ इलाज के लिए अस्पताल भेजा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000