घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या, नागपंचमी पर हुआ था विवाद

रायबरेली।  नसीराबाद थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण नागपंचमी के दिन हुए विवाद को बताया जा रहा है। मामला भुवालपुर सिसनी गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नसीराबाद थाना इलाके के भुवालपुर सिसनी गांव के रहने वाले अर्जुन सरोज (21) का यहीं के निवासी नवीन सिंह से नागपंचमी के दिन कुछ विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसको लेकर देर रात नवीन सिंह ने साथियों समेत गांव के रहने वाले राजाराम पासी के घर के पास पहुंचकर अर्जुन सरोज को बुलवाया था। आरोप है कि अर्जुन सरोज जैसे ही राजाराम के घर के पास पहुंचा असलहे से लैस नवीन सिंह ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से अर्जुन सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन सिंह फायरिंग के बाद साथियों समेत मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की सूचना पाते ही भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया है।

इस मामले में नसीराबाद थानाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि नागपंचमी के दिन अखाड़ा के समय अर्जुन सरोज व नवीन सिंह के बीच कहासुनी हो गई थी तब लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। उसके बाद देर रात नवीन सिंह ने अर्जुन सरोज को फिर धमकाने के लिये बुलाया। इस बीच फिर दोनों में कहासुनी हुई और अर्जुन को गोली मार दी गई। घटना के बाद से हमलावर मौके से फरार हो गए। अभियुक्तों की तलाश के लिये टीमें गठित कर दी गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000