अपहरण के बाद चलती कार में हाथ-पैर बांध इंजीनियरिंग छात्रा से रेप, चीखने पर कार का म्यूजिक किया तेज, अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंका

आगरा। सिकंदरा इलाके में शनिवार की शाम को एक इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद चलती कार में हाथ-पैर बांधकर उसके साथ रेप किया गया। फिर अर्द्धनग्न हालत में उसे सड़क पर फेंक दिया। छात्रा के जानने वाले सीनियर छात्र ने ही यह घिनौनी हरकत की। घटना के बाद से छात्रा सदमे में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल भी करा लिया है। लखनऊ की रहने वाली छात्रा की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा है। शनिवार की शाम को वह कारगिल चौराहे के पास खड़ी थी। इस दौरान उसका सीनियर छात्र शिवांश कार लेकर पहुंचा।

उसने कार में बैठने के लिए बोला। मना करने पर उसने जबरन हाथ पकड़कर खींच लिया। उसने हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद रेप किया।कार की खिड़कियों पर पर्दे लगे थे। चीखने पर वह कार के म्यूजिक सिस्टम को तेज कर देता था। शिवांश ने रेप के बाद अर्धनग्न अवस्था में उसे सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता सदमे में आ गई। जैसे-तैसे वह अपने कमरे पर पहुंची। घटना के अगले दिन रविवार को पीड़िता ने सिकंदरा थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

मैं शादी लायक नहीं, आरोपी को मिले सख्त सजा 

पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि घटना के बाद से अब वह शादी के लायक नहीं रही। वह अपने माता-पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती है। आरोपी को सख्त सजा मिले। जिस तरह उसने मेरी जिंदगी को तबाह कर दिया, उसी तरह उसकी भी लाइफ खराब हो जाए। उसे मैं खुद सजा दिलवाऊंगी। दोस्ती करने से मना करने पर की झूठी शिकायत। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिवांश शर्मा उससे एक साल का सीनियर है। वह भी यूनिवर्सिटी में ही पढ़ता था। अब उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। वह कई लड़कियों को झांसा देकर उनके साथ संबंध बना चुका है। उससे भी दोस्ती करना चाहता था, उसके ऑफर को उसने ठुकरा दिया था। इसके बाद विभाग के अध्यक्ष से शिवांश ने उसकी झूठी शिकायत कर दी। इसके बाद उसकी मार्कशीट रोक दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000