बर्थडे पार्टी से लौट रहे घर, सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की हुई मौत

नोएडा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक कार पोल से टकरा गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये सभी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद सुबह लौट रहे थे। पुलिस कहना है कि कार चालक को झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ होगा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत मयूर चौराहे के सामने एक्सप्रेसवे पर टाटा टियागो (कार) पोल से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो की पहचान ईशान व आर्यन पुत्र सुनील कश्यप निवासी पाम ओलंपिया (नोएडा एक्सटेंशन) के रूप में हुई है। इनके पिता सुनील कश्यप नोएडा अथॉरिटी में जेई के पद पर तैनात हैं।

जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान एक्सप्रेसवे पर ज्यादा वाहन नहीं थे। कार की रफ्तार तेज थी और सीधे एडवरटाइजिंग पोल से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर थाना सेक्टर 126 पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी युवक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। फिलहाल, झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस एक्सप्रेस में पर लगे सीसीटीवी को भी चेक कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000