अपर जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ल ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रतापगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र के बीस गुण्डे को किया जिला बदर

गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई हाथी के दांत के समान होती है जो खाने के लिए और दिखाने के लिए कुछ और होती है…

गुंडा एक्ट के तहत सिर्फ दिखाने के लिए होती है,जिला बदर की कार्रवाई...
                            गुंडा एक्ट के तहत सिर्फ दिखाने के लिए होती है,जिला बदर की कार्रवाई…

विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र के बीस शातिर गुंडों को गुरुवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ल के जिला बदर किये जाने का निर्देश जारी किया है। सभी को आगामी छः माह के लिए जिले से बाहर रहना होगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 20 गुण्डों को जिला बदर किया है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है कि चुनाव में जिले के गुंडों को जिला बदर किया गया हो ! हर चुनाव में चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जाती है। फ़िलहाल यह कार्रवाई महज दिखावे के लिए की जाती है, ताकि समाज में यह संदेश चला जाए कि शासन-प्रशासन स्वस्थ समाज की परिकल्पना को जीवंत करके समाज में शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए कटिबद्ध है। जबकि सच्चाई यह है कि एक भी गुंडे जिले के बाहर नहीं जाते, सिर्फ पुलिस प्रशासन की नजरों से बचते हुए जिले में विद्यमान रहते हैं। यह बात पुलिस भी जानती है और जिला बदर करने वाले हाकिम भी जानते हैं। फिर भी चुपचाप तमाशा देखते रहते हैं। इसकी कलई उस समय खुलती है जब किसी पोलिंग बूथ पर जब बवाल होता है और वहाँ मारपीट होती है तो पता चलता है कि फला ब्यक्ति जो गुंडा एक्ट की कार्रवाई में जिला बदर हुआ था, वह बवाल और मारपीट का मुख्य आरोपी है।

थाना लालगंज अन्तर्गत ग्राम शकूहाबाद के जुनैद सुत रफीक, हकीक सुत शमशाद, परवेज सुत मो. उस्मान, ग्राम संगियापुर के भानू दूबे सुत राम विशाल दूबे, ग्राम धारूपुर गौखाड़ी के मनोज सुत बैजनाथ, ग्राम अर्जुनपुर के विजय यादव सुत अशोक कुमार, ग्राम सराय जगत सिंह के जीतलाल वर्मा सुत मथुरा, थाना संग्रामगढ़ ग्राम सराय निर्भय के मो. इरफान सुत मो.हियात, थाना बाघराय ग्राम आयी का पुरवा के विमल कुमार सुत अशोक कुमार यादव, थाना जेठवारा ग्राम बीबीपुर के हेमराज लोहार सुत राम शरन, पतुलकी के धर्मेन्द्र दूबे उर्फ पवन सुत प्रमोद दूबे, थाना कंधई ग्राम राजापुर मुफरिद के चांद बाबू सुत नन्हकउ, थाना अन्तू ग्राम पूरे केवल के धर्मेन्द्र कुमार सुत राम नरेश, थाना सांगीपुर ग्राम सराय तिहयित के विजय सिंह सुत बाबू लाल सिंह, थाना फतनपुर ग्राम कलीमुराद के प्रदुम्मन पाल सुत श्याम लाल पाल, थाना मानिकपुर ग्राम फत्ते का पुरवा बुलाकीपुर के अरबिन्द सुत श्रीराम, मिरगढ़वा के अरबाज सुत अबरार, थाना महेशगंज ग्राम भैसाना के विनय सुत बुधई सरोज, थाना रानीगंज रामपुर आधारगंज के मुख्तार अहमद सुत नियाजउद्दीन व थाना कोतवाली नगर ग्राम श्रीनाथपुर के सुनील कुमार गौतम सुत राजकुमार गौतम को आगामी छः माह के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000