कांग्रेस के बाद सपा से भी टिकट न मिलने पर इमरान मसूद का फूटा गुस्सा, कहा- मुसलमानों एक हो जाओ, तुम्हारी वजह से मुझे पैर पकड़ने पड़े, धोबी का कुत्ता बन गया

अति महत्वाकांक्षी नेताओं ने राजनीति में लाई नैतिकता की गिरावट, पद पाने के लिए राजेताओं के शुर बदल जाते हैं और राजनीतिक पार्टी, जिसे कल तक अपनी माँ कहते थे, उसी को देने लगते हैं, गाली 

सहारनपुर: यूपी चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही तमाम नेताओं ने पाले बदले, जिनमें से कई नेता दल बदलने के बाद सियासी तौर पर एक कदम आगे बढ़े, लेकिन कई नेता ऐसे भी हैं, जिनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर पानी फिर गया। इसी कड़ी में पहला नाम आता है, कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने वाले इमरान मसूद का। इस घटनाक्रम से इमरान मसूद बेहद असहज महसूस कर रहे हैं। जिसका जीता जागता सबूत उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में इमरान कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मुसलमानों एक हो जाओ, तुम्हारी वजह से मुझे पैर पकड़ने पड़े, मुझे कुत्ता बना दिया, तुम एक हो जाओ तो वह मेरे पैर पकड़कर खुद टिकट देंगे।’ यह वीडियो अंबाला रोड के मेघ छप्पर स्थित इमरान मसूद के निवास के बाहर का है। यदि किसी नेता को टिकट नहीं मिलता तो क्या वह उसके बिना जी नहीं सकता ? तब तो प्रतियोगी छात्र और छात्राओं जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिलती वह भी सरकार से बगावत करके अपने लिए उस पद को सुरक्षित करने का दबाव बनाना चाहिए। जैसे राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

बता दें कि 11 जनवरी को इमरान मसूद कांग्रेस छोड़ सपा में गए, लेकिन सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के इस रवैये से नाराज इमरान मसूद से जब इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वीडियो बनाने वाले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था, हालांकि हमने कुछ गलत नहीं कहा है। मैं अपने समर्थकों से तमाम बातें करता हूं, यह भी वैसी ही एक बात है, इसमें हमने जो कहा है, सही कहा है। क्या सत्ता पाने के लिए देश और समाज के खिलाफ कुछ भी बोलकर अपने मन की भड़ास को निकाला जा सकता है ? सत्ता का मतलब कुर्सी से है। वह कुर्सी जिससे मान-सम्मान, इज्जत, मर्यादा और रसूख सबकुछ एकसाथ मिल जाता है और सबकुछ पाते ही ब्यक्ति अपना वजूद भूल जाता है और वह अनाप सनाप बोलकर अपना सम्मान खत्म कर लेता है। पहले राजनीति नैतिकता की होती थी। राजनेताओं में नैतिकता कूट-कूट कर भरी होती थी। जरा सा दामन पर दाग आने लगता था तो पद को लात मारकर अपने नैतिकता की रक्षा राजनेताओं द्वारा की जाती थी, परन्तु अब ऐसा नहीं है। आज के नेताओं की दशा ऐसी हो चुकी है कि पद बना रहे, उसके लिए नैतिकता की बलि भी चढ़ाने को आधुनिक नेता तैयार रहते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000