युवक की हत्या पर हुआ जमकर हुआ हंगामा, साढ़े चार घंटे सड़क रही जाम

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिछवरिया में रविवार रात युवक की हत्या के मामले में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

लगभग साढ़े चार घंटे तक सड़क जाम रही,जिससे जायस-नसीराबाद और मटियरवा चौराहे पर वाहनों की कतार लग गई। सोमवार देर शाम तक जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने की मांग की।पुलिस ने मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात समेत 12 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार रात पिछवरिया गांव के 21 वर्षीय अर्जुन पासी पुत्र बेचूलाल को घर से सिसनी गांव का अर्जुन यादव बुलाकर ले गया था।घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव निवासी रामधनी के घर के सामने हमलावरों ने अर्जुन पासी को गोली मार दी थी।गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए थे। अर्जुन पासी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।मामले में मृतक की मां दुलारा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम सिसनी निवासी नवीन सिंह,अर्जुन यादव,फूलचंद्र,अंकित,अंशू यादव,अटावां निवासी हर्षित पंडित,नया कोट बारा निवासी विशाल सिंह और पांच अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

सोमवार सुबह से ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के लोग धरई बाजार के पास पिछवरिया चौराहा पर जुटना शुरू हुए। उसके बाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिजन पिछवरिया चौराहे पर बैठ गए। परिजनों कहना था कि जब तक नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेंगी तब अंतिम संस्कार नहीं होगा।

मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष भीमराज के नेतृत्व में आक्रोशित भीड़ ने दोपहर दो बजे सलोन-जायस मार्ग पर पिछवरिया चौराहे पर जाम लगा दिया। हाथ में लाठी-डंडे लेकर जुटे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र भीमराज ने कहा कि आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त हो और राजस्व विभाग से जांच कराकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए। सुरक्षा के लिए मृतक के भाई को शस्त्र का लाइसेंस दिया जाए। सभी नामजद व अज्ञात लोगों को गिरफ्तार करके गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। 25 लाख का मुआवजा दिया जाए।

इस मौके पर प्रतापगढ़ से सूरबीर योद्धा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार पासी, राम भवन रावत, संतराम पासी भी मौजूद रहे। घटना की जानकारी जब राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद रावत को हुई तो वह भी पिछवरिया गांव आ रहे थे। उन्हें लखनऊ में पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। शाम को एसपी अभिषेक अग्रवाल गांव पहुंचे। उन्होंने सीओ सलोन प्रदीप कुमार से बात की।

एसपी ने परिजन और ग्रामीणों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाने की बात कही, लेकिन परिजन और ग्रामीण नहीं माने तो एसपी मौके से चले गए। सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में सिसनी गांव निवासी अंशू यादव, फूलचंद और अटावां निवासी हर्षित पंडित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000