उन्नाव में एक हसीना के चक्कर में चौकी में भिड़े दो सिपाही, कर ली मारपीट

उन्नाव जिले में सोमवार रात को एक चौकी में तैनात दो सिपाहियों के बीच एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। यह घटना निबई चौकी की है, जहां दोनों सिपाही एक ही महिला से प्रेम कर बैठे हैं और इसी कारण उनके बीच तनाव उत्पन्न हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीघापुर थाना क्षेत्र की निबई चौकी में तैनात दोनों सिपाहियों का एक ही महिला से करीबी संबंध है, जिससे उनके बीच प्रतिस्पर्धा और विवाद की स्थिति बन गई। सोमवार 12 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे चौकी परिसर में दोनों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना को चौकी के आसपास रहने वाले लोगों ने देखा, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

पिछले कुछ दिनों से दोनों सिपाहियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था, क्योंकि दोनों का एक ही महिला के साथ मेलजोल है, जो चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहती है। इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद दोनों सिपाहियों को निबई चौकी से हटाकर बीघापुर थाने भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि दोनों सिपाहियों की थाने में नई ड्यूटी लगाई गई है और घटना की जांच जारी है। साथ ही, दोनों सिपाहियों के लिखित बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में आगरा में भी दो इंस्पेक्टरों की लव स्टोरी चर्चा में थी, और अब उन्नाव का यह मामला पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रहा है। उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000