महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी के पास से ज्वेलरी व नगदी हुआ बरामद

गाजियाबाद के थाना भोजपुर व निवाड़ी इलाकों में महिलाओ के साथ हुई लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया। थाना भोजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे ज्वेलरी व नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ गाजियाबाद व मेरठ में लूट की घटनाओं से संबंधित लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया है कि बीते दिनों थाना भोजपुर व निवाड़ी इलाकों में कई महिलाओं से ज्वेलरी लूटने की घटनाएं हुईं थीं।

13 अगस्त की रात में पुलिस की टीम ग्राम फजलगढ़ के बम्बा रोड चैराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पल्सर बाइक सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पथरीला रास्ता होने के कारण बाइक वहीं गिर गई। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो लोग घायल हो गए और एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोलू, निवासी मेरठ और लक्की पाल, निवासी मेरठ के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम दीपक है जो मेरठ का निवासी है।

पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 तमंचे 315 बोर के, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और लूट से संबंधित ज्वेलरी व नकदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि हम लोग जंगल के रास्तों तथा सुनसान रास्तों पर आने जाने वाली महिलाओं को टारगेट कर उन्हें तमंचा दिखा कर उनकी कुंडल व अन्य ज्वेलरी जो भी होती है उन से लूट लेते हैं। पुलिस ने बताया है कि इन दोनो के ऊपर गाजियाबाद और मेरठ में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000