हैवानियत की हदे की पार,कृषि विकास अधिकारी ने 6 साल की बच्ची और बकरी से किया दुष्कर्म , पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के बुलंदशहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) ने दलित बच्ची और बकरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव में अपने मिलने वालों के घर आए एडीओ ने पहले तो छह साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसने पास में बंधी एक बकरी के साथ भी दुष्कर्म किया।

घर पहुंचे परिजनों से बच्ची ने अपनी आपबीती बताई। घटना का एक वीडियो भी किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। परिवार के लोगों को जैसे ही मासूम बच्ची की सूचना मिली तत्काल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस में अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुठी है। उधर, पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में मेरे दो बच्चे अकेले थे। बच्चों ने मना भी किया, मगर वह बैठ गए और फिर दुष्कर्म किया। जब उनका मन नहीं भरा तो बकरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस मामले की हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीओ शिकारपुर शोभित कुमार ने बताया कि मासूम के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत परिजनों को निर्धारित धनराशि बुधवार सुबह तक मिल जाएगी। साथ ही आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000