यूपी के गोंडा में सड़क हादसा, ओवरटेक के दौरान डिवाइडर पर चढ़ी बस सात छात्र हुए घायल

हलधरमऊ (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर ओवरटेक के दौरान एम्स इंटरनेशनल स्कूल की बस नकहा बसंत गांव के डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में सवार सात छात्र घायल हो गए हैं। इन्हें बालपुर बाजार स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। बताया जाता है कि एम्स इंटरनेशनल स्कूल की सुबह छात्रों को स्कूल लेकर जा रही थी। नकहा बसंत गांव के पास दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर अनियंत्रित होकर गोंडा-लखनऊ हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में सवार सात छात्रों के घायल होने की जानकारी दी जा रही है।

स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाल करके बालपुर बाजार स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यलय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। स्वजनों को सूचना दी गई है। सभी सात छात्रों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद से कई तरह का सवाल खड़ा किया जा रहा है। बालपुर चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने कहा कि बच्चों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है।

हाईवे पर लगा जाम…

हादसा होने के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आधे घंटे तक बाई तरफ हाईवे पर जाम लग गया। लोगों को आवागमन में मुश्किल का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेने के साथ ही जाम को खाली कराया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000