कलयुगी बेटे ने मां के सिर को कुचला, फिर पेट्रोल डालकर जला डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के सोनभद्र से एक दिल देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने मां की न सिर्फ हत्या की बल्कि शव को घर में ही आग लगाकर जला दिया भी दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। इधर घर से धुआं उठता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव की है।

कलयुगी बेटे ने हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भी जब उसका जी ना भरा तो शव को कपड़े में लपेट कर पैट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी और बभनी पुलिस ने महिला के अधजले शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

मां पर हथोड़े से कर दिया वार

मृतिका की पहचान 50 साल की कमलेश देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर पर थीं बेटा किशुन बिहारी कहीं से आया और अपनी मां को मारना शुरू कर दिया। इसके बाद घर में रखे हथौड़े पर उसकी नजर पड़ी और वह हथौड़े से मां के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। हथौड़े के प्रहार से उसकी मां कमलेश देवी जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। उनके मरने के बाद बेटे ने उनके शरीर को कपड़ों से लपेटकर पैट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी। धीरे-धीरे ये आग पूरे घर में फैल गई।

बकरी बेचने को लेकर हुआ था विवाद

आसपास के लोगों को घर से धुंआ उठता दिखाई पड़ा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने घर में लगी आग को बुझाया, इसके बाद थाने पर सूचना दी गई। जानकारी होते ही उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि किशन बिहारी यादव नाम के व्यक्ति ने अपनी मां की सिर पर हथौड़ी मार कर हत्या कर दी। यह घटना बकरी बेचने के विवाद को लेकर हुई थी। मां चाहती थी कि बकरी ना बेची जाए और बेटा बकरी बेचने पर आमादा था। इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000