यूपी विधानसभा उपचुनाव:मायावती और चंद्रशेखर के बीच मचेगा घमासान,दोनों ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत चरम पर है। बहुजन समाज पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में इन 10 विधानसभा सीटों के लिए काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। बसपा ने जहां लंबे समय के बाद उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है तो वहीं लोकसभा में सफलता मिलने के बाद चंद्रशेखर आजाद भी चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। मायावती ने जहां दो सीटों पर अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी ऐलान किया है।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गाजियाबाद सदर सीट से चौधरी सतपाल,मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से जाहिद हसन और मिर्जापुर की मझवां सीट से धीरज मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाया है।पार्टी की ओर से कहा गया है कि वह जल्द ही बाकी सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी।

बसपा मुखिया मायावती ने बड़ा दांव चला है। मायावती ने मिल्कीपुर और मीरापुर से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।मिल्कीपुर से रामगोपाल कोरी और मीरापुर से चंद्रशेखर आजाद के करीबी शाह नजर को तोड़कर अपना प्रत्याशी बनाया है।शाह नजर फिलहाल बसपा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और वह पहले चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से जुड़े रहे हैं।

बता दें कि चुनाव आयोग ने फिलहाल उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया है।इन सीटों पर मतदान की तारीखों को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है,लेकिन इसे लेकर सियासी दांवपेंच चल रही है।उपचुनाव के लिए खाली हुई 10 सीटों में से पांच सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी सपा के पास थीं तो वहीं, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर भाजपा के पास थीं। मीरापुर सीट भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पास थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000