मामूली विवाद के चलते बड़े भाई और उसके परिवार ने छोटे भाई को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट उत्तरप्रदेशप्रयागराज रानीमंडी में युवक की सिर कूंचकर की गई हत्या, हत्यारों की खोजबीन में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 22, 2024 327 प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी निवासी अभिषेक कुशवाहा उर्फ तन्नू (24) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वजनी वस्तु के प्रहार से उसका चेहरा विकृत हो गया था। हत्यारों ने शव को कार से ले जाकर कूड़ा घर के पास फेंक दिया। शुक्रवार को सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रात भर घर न आने पर परिजन परेशान थे। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाने पहुंचे तो अभिषेक की लाश देखकर सन्न रह गए। पुलिस हत्यारों की खोजबीन में जुट गई है। अपराध 327 Share