दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने पर पिता ने बेटी की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्नौज (यूपी)। यूपी के कन्नौज में एक पिता ने शुक्रवार देर रात अपनी 40 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब लड़की की मां उसे बचाने गई तो आरोपी पिता ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। बेटी ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी की थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। घटना कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के होली मोहल्ले की बताई जा रही है।

इस मामले में सीओ सिटी कन्नौज कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात कोतवाली कन्नौज पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। आरोपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी 40 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकायत के आधार पर सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुरेंद्र सिंह की एक ही बेटी थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े में आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

बता दें कि कन्नौज के होली मोहल्ला में शुक्रवार रात युवती की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका पारुल सिंह अपने मायके में थी, तभी पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। मृतका पारुल रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। मृतका ने दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था। पिता ने झगड़े के बाद हत्या की बात कबूल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की कोई और वजह जानने में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000