कचहरी से पुलिस को चकमा दे फरार हुआ बंदी, दो सिपाही सस्पेंड... उत्तरप्रदेशलखनऊ कोर्ट में पेशी पर आया बंदी मौका देख हुआ फरार, हड़कंप मचने के बाद दो सिपाही हुए निलंबित By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 28, 2024 262 लखनऊ। पेशी पर आया एक बंदी मंगलवार को कोर्ट से भाग निकला। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। वजीरगंज थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भागे बंदी पर भी केस दर्ज किया गया है। मड़ियांव गांव ओरो सिटी निवासी राज कुमार धोखाधड़ी मामले में जानकारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को उसकी पेशी थी। जिला जेल से उसको पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट लाया गया। सिपाही विपिन पांडेय और देवेश कुमार अभिरक्षा में तैनात थे। कोर्ट पहुंचने पर जैसे ही वह गाड़ी से उतरा, वैसे ही भाग निकला। वजीरगंज इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि भागे हुए बंदी राजकुमार की तलाश जारी है। फुटेज देखे जा रहे हैं। उसके करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। अपराध 262 Share