महिला ने प्रेमी से शादी करने के लिए पति को फंसाने के लिए रची साजिश, अब पुलिस ने प्रेमी समेत महिला को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सामने आया महिला पर एसिड अटैक का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने जांच के इस बात खुलासा कर दिया है। इतना ही नहीं साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और एक अन्य परिचित को गिरफ्तार किया है। राजनगर एक्सटेंशन की मिगसन सोसायटी में रहने वाली महिला ने 21 अगस्त को यह पूरा ड्रामा रचने के साथ ही नंदग्राम थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि पति ने अपनी प्रेमिका की मदद से एसिड अटैक किया है, जबकि मामला एकदम उल्टा निकला।

महिला का पति से चल रहा था विवाद

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। उनके मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन की मिगसन सोसायटी निवासी प्रियंका शर्मा ने अपने पति के खिलाफ एसिड अटैक का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि महिला का अपने पति अर्पित कौशिक से विवाद चल रहा है। दोनों का वर्ष 2018 में प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे थे।

तलाक का आधार बनाने के लिए कराया था एसिड अटैक

फरवरी में प्रियंका की मुलाकात दिल्ली के वजीराबाद निवासी पुलकित त्यागी से हुई। कुछ ही दिन में दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए और शादी करने की योजना बना ली, लेकिन प्रिंयका का अपने पति से तलाक न होने के कारण शादी की राह में पति रोड़ा बन रहा था। इसलिए प्रियंका ने पति को फंसाने के लिए एसिड अटैक की योजना बनाई।

अंकित मालीवाड़ा से लाकर डाला था तेजाब

घटना वाले दिन प्रियंका महिला थाने में चल रहे पारिवारिक विवाद की काउंसलिंग में गई थी। वहां से आकर अंकित से मालीवाड़ा से तेजाब की बोतल मंगाई। अंकित ने ही रास्ते में प्रियंका की पीठ पर तेजाब डाला था। इसके बाद महिला ने अपने पति और प्रेमी पुलकित के परिजन पर एसिड अटैक का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस जांच में मामले का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने प्रियंका, पुलकित और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000