चंद पैसों के लिए हैवान बना पति, गड़ासे से काटा सिर, शव के किए कई टुकड़े, हॉलीवुड फिल्म देखकर अलग-अलग जिलों में फेंका

बलरामपुर।  पति ने पत्नी की गड़ासे से हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और फिर उसे अलग-अलग जिलों में ले जाकर फेंक दिया। घटना गोंडा की है, लेकिन महिला के शव का एक हिस्सा बलरामपुर में मिला था, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। छानबीन में जो कहानी सामने आई, उसने सभी का दिल दहला दिया। हैवान पति ने पत्नी की गड़ासे से हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े करने के लिए आरी और कटर मशीन खरीदी। इसके बाद उसकी गर्दन, हथेलियां और शरीर का बाकी हिस्सा अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाता गया। पुलिस की पकड़ में आए आरोपी ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने का यह आइडिया उसे हॉलीवुड फिल्म देखकर आया।

अलग-अलग जिलों में शव के टुकड़े फेंके

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने के मुताबिक, गोंडा के रानी बाजार निवासी शंकर दयाल गुप्ता का अपनी पत्नी गुड़िया उर्फ नीतू से पैसे को लेकर अक्सर विवाद होता था। 30 जुलाई को पैसे को लेकर पति-पत्नी में फिर से विवाद हुआ। इससे नाराज शंकर दयाल ने एक अगस्त को नीतू की घर में गड़ासे से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद अपराध छिपाने के लिए 3 अगस्त को नीतू का सिर और हाथ ले जाकर अयोध्या में सरयू नदी में फेंक दिया तथा बाकी शरीर के टुकड़े करने के लिए बाजार से लोहे की आरी और कटर मशीन ले आया। हैवान बने पति ने पत्नी के शरीर के कई टुकड़े किए और दो बोरों में भरकर मोटरसाइकिल से 6 अगस्त को बलरामपुर के अजब नगर गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया। 7 अगस्त को शव के बाकी हिस्सों को अयोध्या के नए पुल से सरयू में फेक दिया।

ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया की महिला के अंग मिलने के बाद 15 जनपदों में दर्ज करीब 500 महिलाओं की गुमशुदगी की जांच कराई गई। कई जनपदों के करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। अग्रहवा चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में 6 अगस्त की सुबह एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सफेद बोरी ले जाते हुए दिखा। जिसके बाद मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर घर का पता चला। जब पुलिस बाइक सवार के घर पहुंची तो ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि कई दिन से घर में ताला लगा है और घर के अंदर से बदबू आ रही है।

बताया कि मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी शंकर दयाल गुप्ता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हुए गड़ासा और महिला के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल की गई कटर मशीन, मोबाइल, लोहे की आरी, मोटरसाइकिल बरामद की गई। बताया कि आरोपी पति ने अपना अपराध छिपाने के लिए मोबाइल पर हॉलीवुड की फिल्में देखी थीं, इससे ही उसे आइडिया आया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000