मथुरा में सर्राफा व्यापारी के घर फिल्मी स्टाइल में छापेमारी, ईडी का अधिकारी बता घुसे घर में, जानें कैसे हुआ खुलासा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को फिल्मी स्टाइल में एक सर्राफा व्यापारी के घर पर छापेमारी हुई।खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)का अधिकारी बताकर सर्च वारंट दिखाया और घर की तलाशी में लग गए।तभी उनकी एक गलती से झूठ का पर्दा उठ गया।इसके बाद सतर्क सर्राफा व्यापारी ने वहां लोगों को इकट्ठा कर लिया।लोगों की भीड़ देखकर अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल-26 की तरह लूटने आए फर्जी ईडी की टीम वहां से फरार हो गई।

मामला मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी लिंक रोड के राधा ऑर्चिड कॉलोनी का है।जहां शुक्रवार सुबह तीन पुरुष और एक महिला पहुंचे।पुरुषों में एक पुलिस की वर्दी में था। ये सभी सर्राफा व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर पहुंचे और खुद को ईडी का अधिकारी बताया और साथ ही सर्च वारंट भी दिखाया। अश्विनी अग्रवाल ने जब इन फर्जी अधिकारियों से बात की तो कुछ बातों को लेकर उन्हें शक हुआ। अश्विनी अग्रवाल ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी से पूछा कि आप किस थाने से आए हैं तो उसने बताया कि वो मथुरा के गोविंदपुरम थाने से आया है। इससे अश्विनी अग्रवाल का शक और पुख्ता हो गया,क्योंकि मथुरा में गोविंदपुरम नहीं गोविंद नगर थाना है।

अश्विनी अग्रवाल ने सर्च वारंट जब अपने जानने वाले ईडी के एक अधिकारी को भेजा तो उन्होंने उसे फर्जी बताया।साथ ही जानकारी दी कि ईडी ऑफिस से कोई भी टीम वहां नहीं भेजी गई है।इसके बाद अश्विनी अग्रवाल ने नजर बचाकर अचानक घर से बाहर दौड़ लगा दी। अश्विनी अग्रवाल ने घर के सामने रहने वाले मेयर विनोद अग्रवाल के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया।इसके बाद अन्य पड़ोसियों को भी आवाज दी, बाहर आने पर अश्विनी अग्रवाल ने लोगों को मामले की पूरी जानकारी दी।इसके बाद लोग अश्विनी अग्रवाल के घर की ओर बढ़ने लगे।लोगों की भीड़ बढ़ती देख सभी फर्जी अधिकारी मौके से फरार हो गए।

सर्राफा व्यापारी अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि उनके घर ईडी अधिकारी बनकर घुसे लोग फर्जी थे।उनका इरादा हमें घर में बंधक बनाकर लूटने का था। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंद नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल करने के बाद फर्जी ईडी अधिकारी की तलाश में जुट गई है।इस मामले को लेकर ईडी ने मथुरा पुलिस से भी संपर्क किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000