थाने में लटका मिला हत्या के आरोपी का शव, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा MP में दलित होना अपराध 

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हत्या के मामले में गिरफ्तार 31 साल के आरोपी का शव रविवार की सुबह पुलिस थाने में लटका हुआ मिला. पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि मृतक दलित था और दावा किया कि पुलिस ने दलित समुदाय के लोगों को निशाना बना रही है। इस मामले में बवाल बढ़ने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बालकृष्ण जाटव उर्फ सनी का शव सुबह करीब 5.30 बजे सिविल लाइंस थाने के अंदर खिड़की से बंधे कपड़े से लटका हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि ग्वालियर के रहने वाले सनी को अपने जीजा की हत्या करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसका शव पिछले दिसंबर में एक नहर के पास मिला था। हालांकि सनी के परिवार के लोगों ने दावा किया कि उसे चार दिन पहले हिरासत में लिया गया था।

थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड… 

घटनास्थल का दौरा करने के बाद एएसपी अरविंद ठाकुर ने कहा कि एसपी समीर सौरभ ने हिरासत में मौत के मामले में थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर रामबाबू यादव, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि प्रथम दृष्टता यह सुसाइड का मामला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक न्यायिक मजिस्ट्रेट हिरासत में मौत की जांच करेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: ASP…

एएसपी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा किया जा रहा है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सनी का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चार से पांच मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस की मांग- SP को किया जाए बर्खास्त…

इस बीच, कांग्रेस ने इस घटना पर मुरैना के पुलिस अधीक्षक को बर्खास्त करने की मांग की है। एमपी कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, “क्या एमपी में दलित होना अपराध है? कटनी के बाद एक और दलित पुलिस के निशाने पर आ गया है।”  कटनी में पुलिस कस्टडी में एक दलित महिला और उसके पोते के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो पिछले सप्ताह की वायरल हुआ था। उस मामले में भी एक महिला पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया था।

अंबेडकर की विचारधारा वाले लोगों से इतनी नफरत क्यों…

जीतू पटवारी ने पूछा कि भाजपा सरकार डॉ. अंबेडकर की विचारधारा वाले लोगों के खिलाफ इतनी नफरत क्यों कर रही है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर मुरैना एसपी को बर्खास्त नहीं किया गया और पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ तो वो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मृतक के बड़े भाई से फोन पर बात भी की। सनी के परिवार और परिचितों द्वारा उसकी मौत पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस स्टेशन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000