बड़े भाई ने बताया काम तो छोटे भाई ने घोंप दिया चाकू, गला भी रेता, पुलिस जांच में जुटी, आरोपी भाई फरार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में रिश्तों के कत्ल की एक हैरान करने वाली घटना हुई है। इसमें मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पहले चाकू घोंप कर हत्या की और उससे भी संतोष नहीं हुआ तो आरोपी ने गला रेत दिया। इस संबंध में आरोपी के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह वारदात मंगलवार की दोपहर इंद्रा नगर कालोनी का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित और आरोपी के पिता श्याम कुमार गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दी है।

इसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने कर्ज लेकर घर बनाने के लिए एक छोटा सा भूखंड खरीदा था। उन्होंने इस जमीन पर मकान निर्माण का काम शुरू कर दिया था और इसमें उनके दोनों बेटे विमलेश और रवि भी सहयोग कर रहे थे। मंगलवार को इस मकान में काम चल रहा था। इसी दौरान विमलेश ने अपने छोटे भाई रवि को कुछ काम बता दिया। इसी बात को लेकर दोनों पहले बहस हुई और देखते ही देखते दोनों मारपीट करने लगे। इतने में रवि ने मौका पाकर चाकू लिया और बड़े भाई के पेट में घोंप दिया।

शराब के नशे में था बड़ा भाई

इससे विमलेश जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। आरोपी रवि का मन इतने सभी नहीं भरा तो उसने उसी चाकू से बड़े भाई की गर्दन रेत दी। पिता के मुताबिक बिमलेश नशे में धुत था। नशे की हालत में उसने छोटे भाई पर रौब गालिब करने की कोशिश की। इसी क्रम में उसने छोटे भाई को काम बताया और दोनों में झगड़ा हो गया। हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह के मुताबिक मकान निर्माण को लेकर दोनों सगे भाइयों के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंप कर हत्या कर दी है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000