नशे में धुत नेताओं की गुंडई अपराधउत्तरप्रदेशनोएडा नशे में धुत नेताओं की गुंडई, बीच सड़क युवक को बेरहमी से पीटा, मोबाइल-पर्स भी छीना By Pratibha Rajdar Last updated Sep 6, 2024 317 उत्तर प्रदेश के नोएडा से शराब के नशे में धुत नेताओं की गुंडई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग सेंट्रल नोएडा के साकीपुर गांव के बाहर ठेके पर चने बेचने वाले लड़के के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बवाल देरी से चना देने की वजह से हुआ। दरअसल यह मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां साकीपुर गांव के बाहर ठेके पर एक चने बेचने वाले लड़के के साथ मारपीट और लूट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स बीजेपी नेता सुंदर भाटी बताया जा रहा है। इस वीडियो में भाटी युवक के जेब से मोबाइल, पर्स और रुपए निकालते भी नजर आ रहा है। फिलहाल इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। samachar 317 Share