कानपुर में 30 फीट से रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत, झाँसी रेलवे लाइन ठप, रेस्कयू जारी

कानपुर झांसी रूट पर गुरुवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक गुजैनी पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिसमें चालक रामकिशोर (45) निवासी बिल्हौर का रहमतपुर की मौत हो गई, जबकि रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। यह हादसा पिछले महीने 16 अगस्त को साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से नीचे उतरने की घटना के महज 300 मीटर पर हुआ। ट्रक ऊपर से नीचे गिरा जिसकी चपेट में आकर ओएचई लाइन भी लटक गई है।

घटना के बाद आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक में केवल चालक सवार था, जिसको लेकर पुलिस हैलट अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस और आरपीएफ के निर्देश पर लोगों को हटाया गया। सूचना पर डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक को खाली कराने का कार्य जारी है।

ओएचई लाइन को ठीक करने के लिए तीन टावर वैगन आ रही हैं। एक वैगन लोको शेड से मौके पर पहुंच गया है, जबकि एक घाटमपुर और दूसरा झांसी की ओर से आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रक को उठाने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। क्रेन से ट्रक को ट्रैक से हटाकर किनारे किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000