सुल्तानपुर डकैती कांड:मास्टरमाइंड गैंगस्टर के चेहरे पर दिखा खौफ,कहा-पुलिस मेरा एनकाउंटर कर सकती है

सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सर्राफा डकैती कांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विपिन सिंह शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुआ।विपिन ने आशंका जताई कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।विपिन जब कोर्ट से बाहर निकल रहा था तो मीडिया से बातचीत में ये बयान दिया।विपिन के अधिवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।साथ ही वीडियोग्राफी कराई जाए।

पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए शनिवार को गैंगस्टर विपिन सिंह को पुलिस रिमांड के लिए रायबरेली जेल से सुल्तानपुर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।विवेचक ने कोर्ट में विपिन की सात दिन की रिमांड का आग्रह किया।इस पर अभी फैसला सुरक्षित रखा गया है।पुलिस को विपिन की रिमांड मिलती है तो विपिन को सोना बरामदगी के लिए सूरत ले जाया जाएगा। कोर्ट से निकलने के बाद विपिन ने पुलिस से एनकाउंटर की आशंका जताई है।बरहाल इस पर पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

बता दें कि बीते माह 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार में भरत जी सोनी सर्राफा के यहां दिनदहाड़े डकैती हुई थी।पांच नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी से लगभग दो करोड़ से अधिक का सोना-चांदी और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।डकैती की वारदात के बाद उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया था। ठीक इसके बाद अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला गैंगस्टर विपिन सिंह 29 अगस्त को रायबरेली कोर्ट में एक पुराने केस में जमानत उठाकर जेल चला गया था।

पुलिस को डकैती होने के पहले दिन से ही विपिन पर संदेह था।तीन सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद डकैती कांड में शामिल सभी बदमाशों के नाम पुलिस को मिल गए, जिसके बाद ये शक यकीन में बदल गया कि विपिन ही डकैती का कांड का मास्टरमाइंड था।विपिन ने रेकी की थी और वारदात के बाद डकैतों को सुरक्षित शहर से बाहर निकालने में मदद की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000