AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में फतेहपुर जिले के असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) युवा फ्रंटल के जिलाध्यक्ष की निर्मम हत्या कर दी गई। दरअसल, जिलाध्यक्ष ने हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज के बाद बुलाने पर ससुराल पहुंचे थे। यहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर ईंट से कूँचकर उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मुगलाही मोहल्ला के रहने वाले मेराज अंसारी एआईएमआईएम (AIMIM) के युवा फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष और औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर अशोकनगर निवासी अरविंद की जान पहचान थी। दोनों लोगों का एक दूसरे के यहां आना-जाना था।

4 सितंबर को ससुराल पहुंचा था मेराज…

इस दौरान अरविंद की बड़ी बेटी गोल्डी से मेराज की बातचीत होने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जैसे ही इसकी भनक गोल्डी के घर वालों को लगी तो परिजनों ने गोल्डी की शादी दूसरी जगह कर दी। इसके बाद ससुराल से लौटी गोल्डी यह बात मेराज से बताई। इस पर मेराज औरैया पहुंचकर गोल्डी को बुलाया और दोनो ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद गोल्डी विगत 2 सितंबर को वापस मायके लौटी गोल्डी से परिजनों ने कहा जो हुआ सब ठीक हुआ और मेराज को घर बुलाया। मेराज के ससुराल जाने के इनकार करने पर सास ज्योति ने कहा कि आप हमारे दामाद हैं। इस पर मेराज 4 सितंबर को ससुराल पहुंचा था।

हत्या के बाद बेसमेंट में फेंक दिया था शव…

रात को खाने के बाद गोल्डी फर्स्ट फ्लोर में बने कमरे में चली गई। सास ज्योति ने मेराज को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद ससुर अरविंद और उसकी पत्नी ज्योति ने मेराज के सिर पर ताबड़तोड़ ईंटों से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और गुरुवार की सुबह मां ज्योति बेटी गोल्डी को लेकर घर से निकल गई। इसके बाद शव को मकान के बेसमेंट में प्लास्टिक से ढक कर शाम को अरविंद ने लाश पड़े होने आस पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। शव देख मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया से हुई शव की शिनाख्त…

उधर, घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव के पहचान के लिए सोशल मीडिया में मृतक की फोटो वायरल की। मृतक के परिजनों ने मेराज के रूप में शव की पहचान की है। सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तारअजीतमल थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई हंजला की तहरीर के आधार पर सास-ससुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000