अपराधअलीगढ़उत्तरप्रदेश ठुकरा के मेरा घर तू.. इंतकाम देखेगी? पति का घर छोड़ प्रेमी संग लव मैरिज करने वाली युवती को पुलिस के सामने पति ने दी सजा-ए- मौत By Pratibha Rajdar On Sep 8, 2024 906 उत्तर प्रदेश के अलीगढ में पति का घर छोड़ 3 माह पहले लव मैरिज करने वाली युवती को पति ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। बुलंदशहर निवासी नेमपाल सिंह अलीगढ में राजमिस्त्री का काम करता है। 12 साल पहले उसकी शादी रीना से हुई थी। 10 साल का बेटा भी है। रीना की आँख 3 माह पहले पड़ोस के सतेंद्र से लड़ गई। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। वह अब सतेंद्र संग ही रह रही थी। शनिवार को नेमपाल सतेंद्र के घर पहुंच गया।इस बीच सतेंद्र ने पुलिस को अपनी पत्नि रीना के अपहरण की सूचना दी। पुलिस पहुँची। तभी नेमपाल ने गोलियां चला दी।रीना के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। समाचार 906 Share