यूपी में कटियाबाजों की खैर नहीं, सब-स्टेशनों पर नए डिवाइस से ही पता चल जाएगा किस एरिया से चोरी हो रही है बिजली

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे हर फीडर पर बिजली की आपूर्ति और चोरी का सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। स्मार्ट मीटर के अलावा, डिस्मेंटल बॉक्स का जाल भी बिछाया जा रहा है, जिसमें केवल वैध कनेक्शनधारियों की ही लाइन जोड़ी जाएगी। सबसे पहले प्रयागराज में से हो रही इस शुरुआत से न केवल बिजली चोरी रोकी जा सकेगी, बल्कि वैध उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी।

लोड बढ़ते ही तुरंत मिलेगी विभाग को सूचना…

शहर के कल्याणी देवी, करेलाबाग, रामबाग, म्योहाल, बमरौली, टैगोर टाउन और नैनी डिवीजन से जुड़े उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति का हिसाब पहले भी विभाग के पास होता था, लेकिन अब 33/11 केवी के फीडरों पर इनकमिंग मशीनों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। स्मार्ट मीटर से किसी फीडर या ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ते ही विभागीय अधिकारियों को तुरंत सूचना मिल जाएगी, जिससे बिजली चोरी की पहचान तुरंत की जा सकेगी।

एबीसी केबल स्ट्रिंगिंग और डिस्मेंटल बॉक्स…

इसके अलावा, सबसे अधिक लाइन लॉस वाले करेलाबाग और बमरौली डिवीजनों में ‘आरडीएसएस’ योजना के तहत एबीसी केबल स्ट्रिंगिंग और डिस्मेंटल बॉक्स लगाने का काम भी किया जा रहा है। मुख्य अभियंता प्रथम, प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, “बिजली चोरी रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर, एबीसी केबल, और डिस्मेंटल बॉक्स की स्थापना से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000