सुल्तानपुर लूटकांड में शामिल 1 लाख के इनामी 4 डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों का सोना-चांदी बरामद

सुलतानपुर। सुल्तानपुर आभूषण लूट कांड में अयोध्या एसओजी और सुल्तानपुर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से सवा दो किलो सोना बरामद हुआ है। रायबरेली से चारो बदमाश पकड़े गए हैं। विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह,अरविन्द यादव और विनय शुक्ला की गिरफ्तारी हुई है। चारों बदमाश मास्टरमाइंड विपिन की निशानदेही पर बदमाश पकड़े गए हैं। इस लूट कांड के बाद किए गए कार्रवाई को लेकर पुलिस ने अपने एक्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, सुल्तानपुर डकैती कांड में फरार चल रहे एक-एक लाख के इनामी 4 बदमाशों भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह और विनय शुक्ला शामिल हैं।

गन प्वाइंट पर बदमाशों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम…

बीते 28 अगस्त को कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में दिन दहाड़े आभूषण व्यवसाई से सवा करोड़ के जेवरात गन प्वाइंट पर लूट कर पांच बदमाश फरार हो गए थे। जिसका लाइव वीडियो सामने आया था। घटना के अनावरण के लिए एसटीएफ समेत सात टीमें लगाई गई। वारदात का मास्टरमाइंड अमेठी के बदमाश विपिन सिंह ने अगले दिन रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने दो सितंबर को पुष्पेंद्र सिंह, सचिन सिंह और त्रिभुवन को हॉफ एनकाउंटर में पकड़ा था। इनके पास से पंद्रह किलो चांदी व अड़तीस हजार रुपए बरामद हुए थे। पांच सितंबर को कोतवाली देहात के मिश्रपुर पुरैना के पास यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी जौनपुर के बदमाश मंगेश यादव को ढ़ेर किया था उसके पास से पिस्टल व चांदी बरामद हुई।

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता…

अब पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है। आज विपिन की निशान देही पर विवेक सिंह अरविंद यादव दुर्गेश सिंह और विनय शुक्ल को गिरफ्तार किया गया। सवा दो किलो सोना बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में अमेठी के मोहनगंज थाना अंतर्गत भवानी नगर निवासी विवेक सिंह मास्टर माइंड विपिन का भाई है। उसके विरुद्ध दिल्ली और हरियाणा में केस दर्ज है।

सवा दो किलो सोना, 20 किलो चांदी बरामद…

आजमगढ़ के फूलपुर के चमराडीह के अरविन्द यादव पर 21 मामले और रायबरेली के नगर क्षेत्र के दुर्गेश सिंह पर एक मामला दर्ज है। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने बताया कि अब तक सवा दो किलो सोना, 20 किलो चांदी व 47 हजार रूपए कैश बरामद किया गया है। उनके अनुसार मास्टरमाइंड विपिन सिंह के घर मोहनगंज के भवानी नगर से एक किलो 218ग्राम सोना बरामद हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000