जंगल में गाय को जिंदा निगल गया 16 फीट लंबा अजगर, लोगों में दहशत

आगरा। बारिश के दिनों में सांप-अजगरों का निकलना आम बात है,लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि अजगर गाय को जिंदा निगल गया। उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव पारना के पास यमुना नदी के किनारे जंगल में एक अजगर गाय को जिंदा निगल गया।ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है,लेकिन सच है।

गाय को जिंदा निगल गया अजगर

गाय को निगलने वाले अजगर की लंबाई 16 फीट है। जंगल में अजगर की नजर जैसे ही अपने शिकार पर पड़ी वह तुरंत उस पर झपट पड़ा और देखते ही देखते अजगर ने गाय को निगलना शुरू कर दिया।जंगल में पहुंचे चरवाहे की नजर गाय को निगल रहे अजगर पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डंडे की मदद से आखिरकार गाय को अजगर के चंगुल से बाहर निकाल लिया,लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी,लेकिन वन विभाग को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पहले बकरी को निवाला बनाया,अब गाय बनी निवाला

बता दें कि बीते दिनों आगरा में एक 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को निगल लिया था। जब तक बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया जाता तब उसकी मौत हो चुकी थी।आसपास के लोगों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया था। एक चरवाहा बकरियां चराने जंगल की तरफ गया था। तभी अजगर ने बकरी को निगल लिया था। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है।अजगर ने अब गाय को अपना निवाला बना लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000