कलयुगी बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला: पत्नी को पीटने का किया था विरोध, झाड़फूंक के शक में उठाया खौफनाक कदम

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के कानोपान में भूतप्रेत की शंका को लेकर इकलौते पुत्र ने अपने ही 65 वर्षीय पिता पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। घटनास्थल पर वृद्ध का सिर धड़ से अलग मिला हैं, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व सीओ सीटी चारु द्विवेदी ने मौका मुआयना किया और हत्यारे पुत्र के धर पकड़ में पुलिस जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सोनेश्वर खरवार (65) अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार की सुबह लगभग सात बजे घर मे झाड़फूंक को लेकर रवि खरवार अपने पिता से झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह घर में मौजूद अपनी मां को डंडे से मारने लगा। पत्नी को पीटे जाने का विरोध करने पर रवि ने पिता सोनेश्वर खरवार को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे सोनेश्वर जमीन पर गिर गया।

मौके पर पहुंची फोर्स

उसके बाद गर्दन पर कई बार प्रहार करके सिर को धड़ से अलग करके फरार हो गया। नेटवर्क की समस्या होने के नाते कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो को शाम को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद चोपन पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके थे।

घटना की निरिक्षण के लिए फोरेंसिक प्रभारी अजय कुमार यादव, आनंद कुमार सक्सेना मय फोर्स मौके पर पहूंच गए। इस दौरान चोपन थाना प्रभारी विजय चौरसिया, क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली, हल्का दरोगा मेराज अहमद, कांस्टेबल रुद्रकांत यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

इस वजह से हुई हत्या

रवि खरवार के ढाई वर्षीय बेटे की तबियत खराब चल रही थी, जिसको लेकर झाड़फूंक करा रहा था, जिस पर किसी ओझा ने बेटे के बीमार होने का कारण तुम्हारे घर के सदस्य माता-पिता द्वारा टोना मार दिए जाने की बात कही। इसको लेकर रविवार की सुबह रवि अपनी मां को मारने लगा, जिसका विरोध सोनेश्वर कर रहा था। इसी दौरान पिता को कुल्हाड़ी से मारकर सिर को धड़ से अलग कर दिया।

पांच दिन के भीतर दूसरी हत्या, नहीं हुआ खुलासा

चोपन थाना में पांच दिन की भीतर दो हत्याओं से समूचा क्षेत्र दहल गया। बीते बुधवार की रात्रि गुरमुरा में किराना दुकानदार की हत्या चाकू और गोली मारकर की गई थी जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाई थी। तब तक रविवार की सुबह पुत्र ने ही अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करके फरार हो गया। दोनों हत्याओं के हत्यारों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000