चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या, दो आरोपी पुलिस हिरासत में

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या कर दी। बदमाशों ने चाकू से युवक पर ताबड़तेड़ वार किया और मौके से फरार हो गए। उधर, घरवालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बलिया जिले के सुखपुरा थाना के अपायल गांव में रविवार की देर रात कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे पूर्व प्रधान शारदानंद सिंह के पुत्र जीतू सिंह (26) पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। सूचना पर सुखपुरा पुलिस व सीओ सिटी गौरव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

जाने क्या  है पूरा मामला

अपायल गांव स्थित मंदिर पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम था। जहां से प्रसाद लेकर जीतू सिंह घर लौट रहे थे, रास्ते में अचानक छह से अधिक बदमाशों ने जीतू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बची। पीठ पर चाकू के जख्म थे।  सीओ सीटी गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर चार नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000