यूपी में हाईवे पर हैवानियत: चलती कार में युवती से दरिंदगी, सड़क किनारे फेंक कर भागे

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आगरा में एक्सप्रेस-वे पर एक युवती से कार में दरिंदगी की गई। दरअसल, न्यू आगरा क्षेत्र की युवती को शैक्षिक प्रमाणपत्र देने के बहाने लखनऊ बुलाया और एक्सप्रेस-वे पर कार में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके फोटो खींच लिए गए साथ ही वीडियो भी बना लिए। फिर धमकी देकर भगा दिया। युवती ने दो लोगों के खिलाफ पारा थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर घर बैठे शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवाने का विज्ञापन देखा था।

इसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो राकेश कुमार नाम के युवक से बात हुई। आरोपी ने बताया कि बिना परीक्षा दिए ही 30 हजार रुपये में वह शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवा देगा। इसमें उसका सहयोगी श्रीनिवास मदद करता है।पीड़िता ने उसके बताए गए यूपीआई खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। युवती को व्हाट्सएप पर उसके नाम से बना एक शैक्षिक प्रमाणपत्र भेजा गया। कहा गया कि 10 मई को लखनऊ आकर सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर जाओ।

एक्सप्रेस-वे पर मिले कार सवार दो आरोपी

युवती के अनुसार आरोपियों ने उन्हें पारा स्थित आगरा एक्सप्रेस-वे के पास बुलाया और गाड़ी का नंबर भी दिया। वह लखनऊ पहुंचीं और कार सवार राकेश व श्रीनिवास से मुलाकात हुई। आरोपी कार लेकर वहां से निकले और सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी। आरोप है कि श्रीनिवास ने दुष्कर्म किया, आरोपी राकेश बाहर खड़ा रहा। आरोपियों ने युवती के अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए। शिकायत करने पर इन्हें वायरल करने की धमकी दी।

धमकी देकर भाग निकले

दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी युवती को एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर भाग गए। युवती का आरोप है कि उन्होंने थाना न्यू आगरा में शिकायत की। मगर, पुलिस ने घटनास्थल लखनऊ का बताकर टरका दिया। इसके बाद पारा थाने पहुंचकर शिकायत की। शनिवार को पारा पुलिस ने राकेश और श्रीनिवास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000