धर्म छिपाकर फंसाया प्‍यार के जाल में और फिर रेप, शादी, तलाक, आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती को पहले अपने प्‍यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ रेप किया। युवती ने जब आरोपी युवक पर दबाव बनाया तो उसने युवती के साथ शादी कल ली और फिर तलाक दे दिया।इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी,लेकिन पुलिस ने जब पीड़िता की सुनवाई नहीं की तो उसने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में गुहार लगाई।सीजेएम के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मोहम्‍मद आजम जैदी नाम के युवक ने अपना धर्म छिपाकर शहर की रहने वाली युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाया और इच्छा के विरूद्ध उससे रेप किया।युवती को सच का पता चलने के बाद आरोपी ने उससे निकाह कर लिया।हालांकि युवक का रवैया उस वक्‍त बदल गया जब कुछ वक्त बाद गर्भवती युवती ने बच्ची को जन्म दिया।युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद आरोपी ने युवती को तलाक दे दिया। इसके बाद से ही युवती अपने मायके में है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती को प्यार के झूठे जाल में फंसाया।इस बीच युवती को युवक के वास्तविक धर्म का पता लग गया तो उसने विरोध किया।हालांकि आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बदनाम करने की धमकी दी।युवती गर्भवती हो गई और उसने निकाह के लिए दबाव बनाया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सितम्बर 2016 में दोनों ने निकाह कर लिया और 2017 में युवती ने एक पुत्री को जन्म दिया।इसके बाद से ही आरोपी का पत्नी और पुत्री के प्रति रवैया बदल गया।आरोपी ने दोनों को छोड़ दिया।आखिर में युवती ने तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद विभिन्‍न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्‍होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000