तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दादा-पोते को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

गाजियाबाद में मोदीनगर के मुरादनगर के रावली सुराना मार्ग पर बिलाल मस्जिद के सामने सुबह नौ बजे के आसपास बाइक सवार दादा-पोते को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। दादा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पोते की हालात गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। एसीपी मसूरी सर्किल ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। नगर के रावली रोड निवासी मनोज कुमार(51) अपनी पत्नी बबीता ,पुत्र मोहित ,पुत्रवधु और दो साल के पोते विवान के साथ रहते थे।

सुबह मनोज कुमार अपने पोते विवान को जूस पिलाने के लिए बाइक से रावली रोड से दिल्ली-मेरठ मार्ग की ओर जा रहे थे। जब वह रावली रोड पर बिलाल मस्जिद के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे डंपर ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार मनोज कुमार डंपर के पहिए के नीचे आ गए और विवान दूर जा गिरा। मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवान को गंभीर हालात में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने डंपर में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया।

हंगामा होने की सूचना पर एसीपी मसूरी सिद्वार्थ गौतम और थानाप्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000