भांजी से प्रेम-प्रसंग के शक में 12 वी के छात्र की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए तेजाब से जलाया

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में 12वीं के छात्र गोपाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि गोपाल के उसकी भांजी से प्रेम प्रसंग हैं। इसी शक में उसने छात्र की ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। उसकी पहचान मिटाने को शव पर तेजाब डाल दिया था। आरोपी ने छात्र के खाते से यूपीआई के जरिए रुपये निकालने की कोशिश भी की थी। कादरचौक के गांव लभारी का रहने वाला छात्र गोपाल आठ सितंबर से लापता था। उसका शव 13 सितंबर को गांव के जंगल में बरामद हुआ। उसके भाई राजकुमार ने हाथ में बंधे कलावे व पास में ही मिले कपड़े से अपने भाई गोपाल (18 साल) के तौर पर की थी। राजकुमार ने गांव के ही युवक पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

आरोपी ने गोपाल से की थी दोस्ती

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। गांव में कभी-कभी आया करता था। उस शक था कि गोपाल के उसकी भांजी से प्रेम प्रसंग हैं। अंदर ही अंदर वह गोपाल से चिढ़ता था। दिल्ली में उस पर कर्जा भी काफी हो गया था। जिस कारण वह दिल्ली से आकर यहां रहने लगा। यहां उसने गोपाल से दोस्ती बढ़ाई। कई बार उसके साथ शराब व बीयर पी।

गोपाल आरोपी को पक्का दोस्त समझने लगा था। इस बीच आरोपी ने गोपाल की हत्या की साजिश रच डाली। उसने आठ सितंबर को गोपाल को बुलाया और दुकान से तीन बीयर की केन खरीदी। बीयर पीने के बहाने उसको गांव के पास ही जंगल में तालाब के किनारे ले गया। पहले दोनों ने बीयर पी। बात करते रहे। जब गोपाल को थोड़ा नशा हुआ तो उसके सिर में ईंट मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया।

खाते से रुपये निकालने की कोशिश की

आरोपी को लगा कि गोपाल के खाते में रुपये होंगे। गूगल पे के जरिए वह रुपये अपने खाते में ट्रांसर्फर कर लेगा। उसने गूगल और फोन पे का पासवर्ड पूछा। गोपाल ने डर की वजह से पासवर्ड बता दिया। पासवर्ड बताने के बाद आरोपी ने गमछे से गला दबाकर गोपाल की हत्या कर दी।

जब रुपये ट्रांसफर नहीं हुए तो फोन बंद करके वहां से चल दिया। दुकान पर आकर दो केन तेजाब खरीदा और दोबारा से वहां जाकर उसके शव को जला दिया, जिससे शव की पहचान न हो सके। तेजाब खत्म होने के कारण एक हाथ और एक पैर जलने से बच गया। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी सचिन को जेल भेजा है।

ऐसे हुआ खुलासा

आरोपी किसी कीमत पर पुलिस को बताने तैयार नहीं था कि उसने गोपाल की हत्या की है। सर्विलांस टीम को पता चला कि आरोपी के हॉटस्पॉट से गोपाल का फोन कनेक्ट किया गया था। इसके बाद आरोपी ने गोपाल के मोबाइल फोन के सभी फंक्शन डिलीट किए थे। यह बात जब आरोपी को बताई तो वह टूट गया और सच्चाई बयां कर दी।

यह माल हुआ बरामद

टायलेट में प्रयुक्त कैमिकल, तेजाब की दो खाली बोतलें, जिनमे कुछ मात्रा में तेजाब थी , बीयर के तीन खाली कैन व आला कत्ल आधी ईंट का टुकड़ा बरामद हुआ है। वहीं उसकी निशानदेही पर गोपाल का मोबाइल फोन भी मिला है। घटना के खुलासा करने वाली दोनों टीमों को 20 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000