ग्राहक बनकर बुक कराई पिकअप और चालक से मारपीट कर लूट , पुलिस छानबीन में जुटी

पीलीभीत। सब्जियां ले जाने के बहाने दो बदमाशों ने एक पिकअप को बुक किया और माधोटांडा की ओर ले गए। फिर चालक को बंधकर बनाकर झाड़ियों में फेंका और गाड़ी लूट ले गए। राहगीरों की मदद से बंधन मुक्त हुए चालक ने घटना की जानकारी गाड़ी मलिक और पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। लूट के बाद गाड़ी की लोकेशन मुरादाबाद के आसपास मिली है। इसके लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी वलीम खां ने बतया कि उनकी पिकअप है, जोकि बुकिंग पर चलती है।

सोमवार रात आठ बजे दो युवक मंडी समिति पहुंचे। युवकों ने थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम डगा से काशीफल और लौकी को बरेली ले जाने की बात कहकर पिकअप बुक की। पिकअप चालक नौगवां पकड़िया निवासी जोगेंद्र पिकअप को लेकर चल दिया। दोनों युवक पिकअप को डगा की ओर न ले जाकर माधोटांडा पूरनपुर मार्ग पर स्थित एक नहर पुलिया की ओर ले गए।

वहां जाकर रात दस बजे पिकअप चालक के ऊपर तमंचा तान दिया और पिकअप को छीन लिया। इसके बाद चालक को धमकाते हुए पिकअप में रखी रस्सी से ही उसके हाथ पैर बांध दिये, इतना ही नहीं सड़क से 100 मीटर अंदर की ओर चालक को ले जाकर फेंक दिया और पिकअप लेकर फरार हो गए। देर रात बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और चालक के शोर मचाने पर उसको बंधन मुक्त कराया। इसके बाद किसी तरह वह पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000